logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

नागपुर ट्रैफिक पुलिस ने बढ़ाई नाकाबंदी की समयसीमा, अब सुबह 8 बजे से रात 2 बजे तक 90 जगहों पर चेकिंग


नागपुर: "ऑपरेशन यू-टर्न"  की सफलता के बाद नागपुर ट्रैफिक पुलिस ने नशे में वाहन चलाने वाले और लापरवाह चालकों पर लगाम कसने के लिए नाकाबंदी का समय और दायरा बढ़ाने का फैसला किया है। नई योजना के तहत, शहरभर में 90 जगहों पर सुबह 8 बजे से रात 2 बजे तक घूम-घूम कर नाकाबंदी की जाएगी। इसमें मुख्य सड़कें, रिहायशी इलाके, नाइटलाइफ़ वाले क्षेत्र और दुर्घटनाग्रस्त-प्रवण स्थान शामिल होंगे।

  • चेकिंग: ब्रेथ एनालाइज़र से जांच; दोषी पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सख्त कार्रवाई।
  • मोबाइल टीम: बाईपास या गलत यू-टर्न से बचने वालों को पकड़ने के लिए विशेष मोबाइल पथक।
  • जीरो टॉलरेंस: सिर्फ जुर्माना नहीं, गंभीर और बार-बार अपराध करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई।
  • अन्य कार्रवाई: बिना हेलमेट, ट्रिपल सीट, गलत दिशा, बिना लाइसेंस और खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों पर भी सख्त कदम।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि "ऑपरेशन यू-टर्न" ने यह साबित किया कि सख्त और लगातार निगरानी से सड़क हादसों में मौत और गंभीर चोटों में कमी आती है। पुलिस ने नागरिक से अपील की है कि शराब पीकर वाहन न चलाएं; चालक की व्यवस्था करें या पब्लिक ट्रांसपोर्ट/कैब का उपयोग करें। वाहन के सभी कागजात साथ रखें और पुलिस जांच में सहयोग करें। सड़क पर लापरवाह या नशे में गाड़ी चलाते दिखें तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।  जुलाई 2025 से अब तक हुई कार्रवाई से यह साफ है कि इस अभियान से सड़क सुरक्षा में उल्लेखनीय सुधार हुआ है।