logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 70 ऑटो व ई-रिक्शा पर ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई, नियम उल्लंघन का मामला


नागपुर: शहर में यातायात नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 24 ऑटो रिक्शा और 46 ई-रिक्शा को जब्त किया है। यह कार्रवाई नागपुर शहर के विभिन्न हिस्सों में की गई।

प्रशासन के अनुसार, ऑटो रिक्शा जब्त करने का मुख्य कारण निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों को बैठाना और ड्राइवरों का निर्धारित गणवेश न पहनना है। वहीं, ई-रिक्शाओं को जब्त करने के पीछे दो प्रमुख कारण सामने आए हैं. पहली, ई-रिक्शाओं द्वारा अवैध रूप से सामान की ढुलाई करना, और दूसरी, प्रतिबंधित मार्गों एवं राजमार्गों पर उनका संचालन है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जब तक चालक नियमों का पालन नहीं करते, तब तक यह कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने सभी ऑटो रिक्शा चालकों से अपील की है कि वे उचित गणवेश धारण करें और केवल अनुमति प्राप्त यात्री क्षमता के अनुसार ही सवारी उठाएं। साथ ही ई-रिक्शा चालकों से अनुरोध किया गया है कि वे मालवाहन का कार्य न करें और केवल निर्धारित मार्गों पर ही अपनी रिक्शा चलाएं। नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक विभाग की टीमें लगातार निगरानी में लगी हुई हैं।