logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बिजली का करंट लगने से 14 वर्षीय नाबालिग सहित दो की मौत


  • देवी विसर्जन में हुआ था शामिल
नागपुर: शहर में गुरुवार का दिन हादसों से भरा रहा। बिजली का झटका लगने के कारण एक 14 वर्षीय नाबालिग सहित दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 
पहली घटना एमआईडीसी पुलिस थाना अंतर्गत बालाजी नगर में हुई। जहां देवी विसर्जन में शामिल बच्चे की डीपी से करंट लगने के कारण मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार परिसर में गुरुवार रात करीब 10 बजे बंसीनगर परिसर के कुछ नागरिक देवी मूर्ति विसर्जन के लिए एक रैली के रूप में इकट्ठे होकर निकले थे। इस रैली में 14 वर्षीय किशोर हाथ में झंडा लिए शामिल हुआ था। 
 
बालाजी नगर में पहुंचते ही रास्ते के एक तरफ बिजली के खंभे की डीपी को लोहे का डंडा छू गया था जिसके कारण पीयूष को जोरदार बिजली का झटका लगा और वह वहीं पर बेहोश होकर गिर गया इस दुर्घटना के बाद लोगों में दहशत फैल गई और तुरंत उसे इलाज के लिए पास ही स्थित लता मंगेशकर अस्पताल में दाखिल करवाया गया। परंतु इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई ।इस दुर्घटना के बाद बंसी नगर के नागरिकों सहित मृतक का परिवार सदमे में है। फिलहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच कर रही है।
 

टेंट लगाते तीन को लगा झटका

दूसरी घटना पारडी थाना अंतर्गत हुई, जहां टेंट बांधते तीन लोगों को जोरदार करंट लगा। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मां अंबेनगर पारडी परिसर में साईं बाबा पुण्यतिथि के एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसके लिए मंडप डाला गया था। बारिश आने पर 3 लोग जिसमें भुवनेश्वर  तेलाची, सचिन पराते और सुनील अंबादे शामिल थे पंडाल पर प्लास्टिक ताडपत्री डाल रहे थे। इस दौरान तीनों को करंट लग गया। 
 
इस दुर्घटना में भुवनेश्वर बेहोश होकर नीचे गिर गया जिसे तत्काल पास में ही स्थित भवानी अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के दौरान ही उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि इस दुर्घटना में उसके साथी सचिन पराते और सुनील अंबादे भी मामूली रूप से जख्मी हुए हैं जिन का इलाज अस्पताल में जारी है। तुलसीराम तेलाची की सूचना पर पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है जिसमें आगे की जांच जारी है।