logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; चोरी के 15 मामले सुलझे


नागपुर: क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी करने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 15 दुपहिया गाड़ियों बरामद की हैं। दरअसल नंदनवन पुलिस थाना अंतर्गत एक चोरी के वाहन की जांच के दौरान यह गिरोह पुलिस के हाथ लगा है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नंदनवन थाने के हिवरी नगर निवासी सीमा भरत सेवक  की एक्टिवा स्कूटी  को अज्ञात चोर उनके घर के सामने से चोरी कर ले गए थे। इसकी शिकायत  उन्होंने नंदनवन पुलिस थाने में दर्ज करवाई थी। जांच के दौरान ही क्राइम ब्रांच यूनिट-3 की टीम को आरोपी के सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे थे। 

और इसी सुराग के आधार पर ही पुलिस ने आरोपी  ऋषभ शाम असोपा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपने साथी इमरान खान मजीद खान के साथ मिलकर यह चोरी करने का बताया जिसे भी पुलिस ने पकड़ लिया। गहन पूछताछ में दोनों आरोपियों ने नंदनवन, सीताबर्डी, कलमना, कोतवाली, बजाजनगर, जरीपटका, अजनी, हुडकेश्वर, गिट्टीखदान और धंतोली थानों में दर्ज कुल 15 चोरी की वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की।

पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 5 लाख 50 हज़ार रुपये कीमत की दुपहिया वाहन जब्त किये हैं। आरोपी ऋषभ आसोपा के खिलाफ इससे पहले वाहन चोरी के दर्जनों मामले दर्ज होने की जानकारी है।