logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: 11 महीने की बच्ची के साथ महिला ने तालाब में लगाई छलांग, बेटी की हुई मौत


नागपुर: अंबाझरी पुलिस थाना अंतर्गत अंबाझरी तालाब में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे दौरान  एक महिला ने अपनी 11 महीने की बच्ची के साथ तालाब में कूदकर खुदकुशी करने की कोशिश की। हालांकि तालाब के किनारे ही मौजूद एक व्यक्ति ने तालाब में कूदकर महिला और उसकी बच्ची को पानी से बाहर निकाला परंतु तब तक वे दोनों बेहोश हो चुकी थी जिसके बाद इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इन दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां  डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया  जबकि महिला की स्थिति भी गंभीर बनी हुई है जिसका इलाज मेयो अस्पताल में जारी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार करीब 4:30 बजे दरमियान कीर्ति विनोद खवसे (34) जयताला निवासी महिला अपनी 11 वर्षीय बच्ची के साथ अंबाझरी तालाब पर पहुंची थी। कुछ देर तालाब पर ही बैठने के बाद इस महिला ने अचानक बच्ची के साथ तालाब में छलांग लगा दी। हालांकि तालाब के किनारे मौजूद विकास देवाय नामक व्यक्ति ने तुरंत तालाब में कूदकर इन दोनों को पानी से बाहर निकाला जिसके बाद महिला के मोबाइल फोन से उसके घरवालों के साथ संपर्क किया और घटना की जानकारी दी साथ ही इस घटना की जानकारी पुलिस को भी दी। 

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची और महिला को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया परंतु डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया।  महिला को इलाज के लिए मेयो अस्पताल में दाखिल करवाया गया है जहां उसकी हालत भी नाजुक बनी हुई है। महिला का पति एक निजी कंपनी में काम करता है और शनिवार को वह अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था उसी दौरान यह महिला बच्ची के साथ घर से अंबाजारी तलाव पहुंची थी जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया था। फिलहाल अंबाजारी पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।