logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: युवा एकता संगठन द्वारा विदर्भ स्तरीय ‘वक्ता सम्मेलन’ का आयोजन, ‘सनातन धर्म का इतिहास’ विषय पर प्रतियोगिता


नागपुर: युवा एकता संगठन द्वारा नागपुर के बर्डी स्थित विदर्भ हिन्दी माहेश्वरी भवन में रविवार २६ अक्टूबर को विदर्भ स्तरीय ‘वक्ता सम्मेलन’ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। ‘सनातन धर्म का इतिहास’ विषय पर इस सम्मलेन वक्तव्य किया जाएगा, जिसके आधार पर प्रतिभागियों को पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे।  

आयोजकों ने जानकारी दी है कि यह प्रतियोगिता निःशुल्क रखी गई है। इस प्रतियोगिता में सनातन धर्म का इतिहास विषय पर उत्तम वक्तव्य करने वाले प्रस्तुतकर्ताओं को पुरस्कार दिया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कुल एक लाख तक के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।इसमें बच्चों से लेकर युवाओं विभिन्न आयु वर्ग के लिए प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रत्योगिता में मस्तक पर तिलक के लिए ३ अंक, सनातन धर्म से संबंधित वस्त्र के लिए ५ अंक, शारीरिक भाषा के लिए ५ अंक, विषय चयन एंव बोलने की कला के लिए ५ अंक, कुल परस्तुति पर ३२ अंक दिए जाएंगे। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।   

इस सम्मलेन प्रतियोगिता में प्रतियोगियों को अपने वक्तव्य के लिए ३ मिनट का समय मिलेगा।  अ वर्ग में ५ वर्ष से १७ वर्ष तक के बच्चे एंव बच्चियां और ब वर्ग में १८ वर्ष से ३५ वर्ष तक के युवक एंव युवतियां भाग ले सकते हैं। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए आयोजकों ने 7972302096, 8329452596 संपर्क करने का अनुरोध किया है।