logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: छगन भुजबल के बयान पर युवा मोर्चा भड़का, एनसीपी कार्यालय के बाहर की सरस्वती पूजा


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री छगन भुजबल के माता शारदा और सरस्वती को लेकर दिए विवादित बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी आग बबूला हो गया है। इसी क्रम में बुधवार को भाजपा की युवा विंग युवा मोर्चा ने गणेशपेठ स्थिति एनसीपी कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी सरस्वती पूजा कर अपना विरोध जताया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भुजबल और शरद पवार मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

नागपुर शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष परेन्द्र पटले की अगुवाई में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राहुल खंगार, दीपांशु लिंगायत, रोशन राऊत सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

क्या कहा था भुजबल ने?

पूर्व मंत्री छगन भुजबल ने मंगलवार को एक कार्यक्रम में  बोलते हुए कहा कि स्कूल में भी सावित्रीबाई फुले, महात्मा फुले, साहू महाराज और भीमराव अंबेडकर की तस्वीर लगानी चाहिए, लेकिन लगाई गई है सरस्वती की तस्वीर, शारदा मां की तस्वीर, जिन्हें हमने कभी देखा नहीं और जिन्होंने कभी हमें कुछ सिखाया नहीं. उन्होंने आगे कहा कि सरस्वती और शारदा माता ने जो सिखाया, वो सिर्फ 3 फीसदी और वह भी आरएसएस के लोगों को सिखाया और इससे हमें अलग और दूर रखा।

एनसीपी नेता भुजबल ने स्कूलों में सरस्वती की पूजा पर सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर उनकी पूजा क्यों और किसलिए हम करें. फुले, अंबेडकर, शाहू जी, जिनकी वजह से तुम्हें शिक्षा मिली, अधिकार मिला, उनकी पूजा करो. उनके विचारों की पूजा करो और यही तुम्हारे भगवान होने चाहिए. बाकी के जो भगवान हैं, हम उन्हें बाद में देख लेंगे।