logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: बच्चो में बढ़ रही है दांतों से जुड़ी समस्याएं, एक साल के भीतर मामले तीन गुना बढ़े


-फैजल खान

नागपुर: बच्चों में दांत की समस्याओं के मामलों में इजाफा हो रहा है.  गोवेर्मेंट डेंटल हॉस्प्टिटल की आकड़े की माने तो बीते एक साल में यहाँ डेंटल प्रॉब्लम को लेकर आने वालो मामलो की संख्या में तीन गुना की वृद्धि हुई है. आखिर बच्चो में क्यों बढ़ रही है डेंटल प्रॉब्लम ? और डॉक्टर इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह किसे मानते है ? तमाम तरफ से सवालों के जवाब हमारी इस रिपोर्ट में।  

जंक फूड का सेवन असल कारण

नागपुर के गवर्नमेंट डेंटल हॉस्पिटल में इन दिनों अभिभावक अपने बच्चो के दांतों के इलाज के लिए पहुंच रहे है। इस अस्पताल के पहले माले पर अमूमन इस तरह का नजारा नहीं होता था। लेकिन इस साल से यहाँ दातो की समस्या लेकर आने वाले बच्चो की संख्या में काफी बढ़ोतरी हुई है। आखिर बच्चों में दांत की समस्या क्यों बढ़ रही है? इस पर  गवर्नमेंट डेंटल हॉस्पिटल डॉक्टर कई वजहों को मानते है लेकिन बच्चों में बढ़ते जंक फूड का सेवन असल कारण है।

मामलों में तीन गुना की वृद्धि    

सरकारी दंत महाविद्यालय के डीन डॉ. अभय दातारकर ने कहा, नागपुर के गवर्नमेंट डेंटल हॉस्पिटल में इस साल के जनवरी से अक्टूबर महीने तक दस हजार ग्यारह ऐसे मरीज आए जिनको दांत में दर्द, मसूड़ों का सड़ना जैसी समस्या रही है। वही साल 2021 में 5734 बच्चे ही दांत की समस्या को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। पिछले साल की तुलना में यह आकड़ा लगभग तीन गुना अधिक है। डॉक्टर भी मान रहे है की कोरोना महामारी के बाद से बच्चों में डेंटल प्रॉब्लम में इजाफा हुआ है। और आने वाले समय में 60 प्रतिशत अधिक वृद्धि को भी नाकारा नहीं जा सकता है।

शुरुआत होते ही डॉक्टरों को दिखाएं

 वहीं दंत विभाग के प्रमुख डॉ रितेश कलसकर ने बताया कि, कई बार बच्चों के दांतों से जुड़ी समस्याओं को नजरअंदाज करना काफी भारी पड़ सकता है। ऐसे में बच्चों के ओरल हाइजीन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। वही शुरुआती बीमारी दिखने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना ही समझदारी है।