logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाना पटोले की मांग हास्यास्पद- मुख्यमंत्री


नागपुर-कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने दिवाली के बाद राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार को बर्खास्त किये जाने की मांग किये जाने की बात कही थी.नाना की इस बात और मांग को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से हास्यास्पद क़रार दिया है.नागपुर एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में शिंदे ने कहां की राज्य सरकार को बर्खास्त किये जाने की मांग करना हास्यास्पद है.सरकार के पास भारी बहुमत है.पूर्ण बहुमत के साथ सरकार स्थापित हुई है.बीते तीन महीने में सरकार द्वारा 72 बड़े निर्णय लिए गए है.हालही में हुए ग्रामपंचायत चुनाव में भाजपा ने 397 तो बालासाहेब ठाकरे शिवसेना ने 243 ग्रामपंचायतों में सरपंच का चुनाव जीता है.और हमसें जीते सरपंच मिलने आ रहे है जिससे संख्या बढ़ेगी।हम विरोधकों भारी पड़े है इसलिए वो हम पर आरोप लगा रहे है लेकिन आरोप का जवाब आरोप से नहीं बल्कि काम से देंगे।


मुख्यमंत्री गडचिरोली में सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले सुरक्षाकर्मियों के साथ दीपावली मनाने जाने के दौरान नागपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे.इस दौरान उन्होंने कहा की पुलिस अपनी जान की बाजी लगाकर काम करते है गडचिरोली में तैनात पुलिस कर्मियों को तो हर क्षण धोखा रहता है.बावजूद इसके वो बेहतर काम कर रहे है.हम उनके साथ दिवाली मनाकर उनका मनोबल बढ़ाये यह हमारा मकसद है.
 

सीएम ने मानसून की वापसी के दौरान हुई भारी बारिश के चलते हुए नुकसान को लेकर कहा की इसे लेकर पंचनामा किये जाने का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है.निष्कर्ष जो भी हो किसानों को नुकसान की भरपाई मिलेगी ही.किसानों को सरकार मुश्किल हालात में नहीं छोड़ेगी यह सरकार किसान की है.