logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी मिली


नागपुर- भारतीय जनता पार्टी के नेता और अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है. सिद्दीकी का नागपुर के छोटा ताजबाग इलाके में कार्यालय है. इसी कार्यालय में गुरुवार को एक धमकी भरा पत्र मिला  दिलचस्प बात यह है कि सिद्दीकी का यह कार्यालय बीते दो महीने से बंद था. इस पत्र के साथ दो तस्वीरें भी है. जमाल सिद्दीकी  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम में शामिल हुए थे  उसी कार्यक्रम की तस्वीरें इस पत्र के साथ भेजी गई है। पत्र भेजने वाले ने आरएसएस के कार्यक्रम में शामिल होने पर सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी है। धमकी भरा पत्र मिलने के बाद जमाल सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि नाराज कट्टरपंथियों ने ही इस तरह से उन्हें धमकी दी  होगी।  जमाल सिद्दीकी ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, फ़िलहाल सक्करदरा पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.यह पहला मौका नहीं है जब जमाल को इस तरह के धमकी मिली हो.इस पत्र में लिखा गया है रसूले-ए -पाक की शान में तन सर से जुदा।इस धमकी भरे पत्र पर जमाल ने कहा है की वो ऐसी धमकी से डरेंगे नहीं।