logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अब्दुल सत्तार के ख़िलाफ़ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने किया प्रदर्शन


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की महिला नेता सुप्रिया सुले पर कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नागपुर में पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन करते हुए सत्तार को तत्काल मंत्रिमंडल से निकाले जाने की मांग की,पार्टी की नेता आभा पांडे ने कहा की जिस महिला ने अपने सामाजिक और राजनीतिक सेवा जीवन के इतने साल बिताए है उन्हें लेकर एक मंत्री इस तरह की अपमानजनक बात करें यह बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। इस मामले में सिर्फ माफ़ी से काम नहीं चलेगा उनका इस्तीफ़ा होना चाहिए।जिस देश में महिलाओं को देवी का रूप माना जाता हो वहां इस तरह की टिप्पणी का कोई स्थान नहीं हो सकता। अगर सत्तार माफ़ी नहीं मंगाते है या उन पर कार्रवाई नहीं होती है तो पार्टी के युवा और महिला कार्यकर्त्ता जैसे को तैसा जवाब देने के लिए तैयार है.

वहीं अन्य महिला नेता नूतन रेवतकर ने कहा की कई बार सांसद रत्न पुरस्कार जीतने वाली सुप्रिया सुले के बारे में 50 खोके लेने वाला व्यक्ति ऐसा अपमान जनक बातें कर रहा है. ऐसा राज्य की राजनीति के इतिहास में पहली बार हुआ है.उन्होंने जो बात सुले के लिए कही है वह खुद सत्तार पर लागू होता है यह बात राज्य की जनता जानती है.

सुले को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर अपने स्पष्टीकरण में सत्तार ने कहां है की उनका इरादा किसी महिला का अपमान करना नहीं है.उन पर जिस तरह से 50 खोका वाला शब्द चस्पा किया जा रहा है उसके जवाब में उन्होंने इस शब्द का प्रयोग किया है और ग्रामीण परिवेश में बोल चाल में इस्तेमाल होने वाले शब्द का ही उन्होंने प्रयोग किया।