logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एक लाख का जुर्माना लगाना एनडीएस अधिकारी को पड़ा भारी, वरिष्ठों ने लगाई फटकार 


नागपुर: खुले में खाना फेंकने एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। मनपा के एनडीएस अधिकारी ने व्यक्ति पर एक लाख का जुर्माना लगते हुए तुरंत भरने का आदेश दिया। हालांकि, मनपा द्वारा ऐसा कोई आदेश नहीं दिया गया। इस बात की जानकारी मिलते ही मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों ने जुर्माना लगाने वाले एनडीएस अधिकारी को फटकार लगाई। साथ लगाए जुर्माना में संशोधन करने का आदेश दिया।

मानेवाड़ा-बेसा मार्ग पर नरहरि नगर स्थित अरना 5 भवन में गुरुवार को संदीप फुलजेले के घर में वास्तु कार्यक्रम था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद बचे हुए भोजन और बाकी कचरा डस्टबिन में डालने के बजाय बाजू में खाली प्लाट पर फेंक दिया। सुबह मनपा के एनडीएस विभाग के अधिकारी क्षेत्र में पहुंचे और संदीप पर खुले में कचरा फेंकने को लेकर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जल्द से जल्द भरने का नोटिस दिया।

मनपा चला रही अभियान 

मनपा शहर में सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी करने वालों के खिलाफ अभियान चला रही है। जिसके तहत को जो भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थान या सड़को पर कचरा डाल रहा या गंदगी कर रहा उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जा रहा है। इसी को देखते हुए एनडीएस अधिकारी ने यह कार्रवाई की है। जैसे ही इस बात की जानकारी मनपा के वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंची तो उन्होंने तुरंत जुर्माना लगाने वाले अधिकारी को बिना आदेश जुर्माना लगाने के लिए फटकार लगाई।

बायो वेस्ट फेंकने पर एक लाख का जुर्माना 

मनपा की 2018 की स्थाई समिति ने एक निर्णय लिया था जिसके तहत सार्वजनिक स्थानों या खुले में कचड़ा, खाना सहित बायो वेस्टफेकने को लेकर जुर्मना लगाने का निर्णय लिया था। जिसके तहत अगर कोई सार्वजनिक स्थान पर कचड़ा या खान फेकता है तो उसपर 100 रुपयेका जुर्माना लगाया आएगा। वहीं अगर कोई व्यक्ति या अस्पताल खुले में बाओ-वेस्ट को खुले में डालने पर एक लाख रूपये जुर्माने का प्रवधान किया है।