logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

गडचिरोली में शुरू होगी नियो मेट्रो,नागपुर मेट्रो के दूसरे चरण का काम भी जल्द शुरू होगा-फडणवीस


नागपुर- राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में मेट्रो परियोजना का दूसरा फेज़ शुरू होने की जानकारी दी है.इसके साथ ही गडचिरोली में नियो मेट्रो शुरू किये जाने की जानकारी पत्रकारों को दी,दीपवाली के अवसर पर पत्रकारों से किये गए संवाद में डीसीएम ने राज्य,विदर्भ और शहर के कई विषयों पर चर्चा की.उन्होंने बताया की केंद्र और राज्य की महत्वकांक्षी मेट्रो प्रोजेक्ट के पहले चरण का काम लगभग पूरा होने की कगार पर है इसके साथ दूसरे चरण के काम काज की शुरुवात होने का क्रम तेजी से बढ़ रहा है.फडणवीस ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मेक इन इंडिया उपक्रम के तहत कम लोकसंख्या वाले शहर में नियो मेट्रो शुरू किया जाने वाला है.इसमें विदर्भ के आदिवासी बहुल जिले गडचिरोली का भी समावेश है.फडणवीस ने जल्द की मेट्रो के पूरे होने वाले काम का लोकार्पण किया जायेगा। इसके साथ ही मेट्रो के दूसरे चरण के लिए मंजूरी दी जा चुकी है.मेट्रो का दूसरा चरण 48.8 किलोमीटर का रहेगा। यह मेट्रो कापसी (ट्रांसपोर्ट नगर ) से हिंगणा,बुटीबोरी तक जायेगी। दूसरे चरण की मेट्रो की विकास रिपोर्ट पहले ही तैयार कर लिए जाने की जानकारी भी उन्होंने दी. फडणवीस ने यह भी बताया की समृद्धि कॉरिडोर के बगल से हाईस्पीड़ ट्रेन दौड़ेगी।इसी मार्ग पर लॉजिस्टिक कॉरिडोर भी बनाया जायेगा।
इन विषयों के अलावा,पेट्रोकेमिकल कॉप्लेक्स के साथ कई विषयों पर फडणवीस ने विस्तार से चर्चा की.मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उन्होंने कहा की इसका मुहूर्त तय हो गया है.शीतकालीन अधिवेशन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार होगा। अधिवेशन नागपुर में होगा या नहीं इस सवाल पर उन्होंने कहा की अगर विधायकों की इच्छा होगी तो वह नया वर्ष उपराजधानी में ही मनायेंगे।