logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर शहर में नए चंदन चोर सक्रीय,निजी बंगले से चंदन का पेड़ चुराने वाले आरोपी को किया गया गिरफ़्तार


 
नागपुर - नागपुर शहर में लगे चंदन के चुनिंदा पेड़ो पर चोरों की नज़र पड़ चुकी है.बीते कुछ महीने में चन्दन चोरी की कई वारदातें सामने आ चुकी है.अब तक इन पेड़ों की चोरी सरकारी जमीनों से होती दिखाई दे रही थी लेकिन अब निजी बंगलों में भी लगे चंदन के पेड़ों को चुराया जा रहा है.नागपुर पुलिस ने शहर के सिविल लाइंस स्थित एक बंगले से चन्दन का पेड़ चुराने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ़्तार किया है.जबकि उसका एक साथी फ़रार होने में कामियाब हो गया.
नागपुर शहर में बड़े पैमाने पर चंदन चोर और तस्कर कितने सक्रीय हो गए है इसका खुलासा चन्दन के पेड़ों की हो रही चोरी की वारदातों से लगाया जा सकता है.नागपुर पुलिस ने शहर के सिविल लाइंस स्थित घटाटे ले आउट में गोकुल नामक एक निजी बंगले से चन्दन का पेड़ चुराने वाले एक आरोपी को रंगेहाँथ गिरफ़्तार किया है.बंगले से पेड़ कांटकर उसे बाइक के माध्यम से ले जा रहे दो आरोपियों पर गश्त के दौरान पुलिस को शक हुआ.जब जाँच की गई तो पेड़ चन्दन के होने की पुष्टि हुई.इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ़्तर किया है जबकि उसका एक साथी फरार हो गया है.

 
 
 
चन्दन के पेड़ को चुराने की वारदात में पुलिस ने आरोपी को रंगेहाँथ गिरफ़्तार किया है साथ ही उसके पास से पेड़ को कांटने के हथियार और औजार भी बरामद हुए है.नागपुर शहर में बड़े पैमाने चन्दन के पेड़ चुराने वाले गिरोह सक्रीय है.बीते दिनों राजभवन में हुई इसी तरह की चोरी के मामले में पुलिस ने एक टोली को पकड़ा था जो नागपुर की स्थानीय थी लेकिन इस मामले में जिस नए आरोपी को पकड़ा गया है वह जालना का रहने वाला है.इससे पुलिस को संदेह है की नागपुर चन्दन चोरों की अंतर्राज्यीय टोली भी सक्रिय हो सकती है.

ताजे मामले में गिरफ्तार किये गए जालना निवासी आरोपी आसिफ पठान का एक साथी फरार होने में कामियाब हो गया है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है.डीसीपी नीलेश पारवे के मुताबिक आरोपी चन्दन के पेड़ को चुराने के पहले बाकायदा पेड़ की सघन रेकी किया करते थे और जिस पेड़ को चुराना है उस पर निशान लगा दिया करते थे.ताकी रात के अँधेरे में पेड़ को कांटने में कोई दिक्कत न जाये।इसके अलावा आरोपी ऐसे औजारों का इस्तेमाल पेड़ को कांटने के लिए किया करते थे जिससे रात के समय आवाज न हो.बहरहाल इस पुरे मामले में पुलिस जाँच कर रही है.