logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: निकेतन कदम अब होंगे डीसीपी ट्रैफिक, आयुक्त रविंद्र सिंघल ने पुलिस विभाग में किया बड़ा फेरबदल


नागपुर: हाल ही में हुए तबादलों के बाद नागपुर शहर को दो नए उपायुक्त मिल गए हैं। डीसीपी नित्यानंद झा और ऋषिकेस सिंगा रेड्डी ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। इसके साथ ही, पुलिस आयुक्त रवींद्रकुमार सिंगल ने शहर के उपायुक्तों की तैनाती में भी बड़ा फेरबदल किया है। इसके तहत निकेतन कदम को डीसीपी ट्रैफिक बनाया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, डीसीपी नित्यानंद झा को परिमंडल 2 की जिम्मेदारी सौंपी गई है, जबकि डीसीपी ऋषिकेस सिंगा रेड्डी परिमंडल 5 के नए मुखिया होंगे। जोन 5 के डीसीपी निकेतन कदम को अब यातायात शाखा में स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं, जोन 2 के डीसीपी रहे राहुल मदने को जोन 3 की कमान सौंपी गई है।

अन्य महत्वपूर्ण बदलावों में, डीसीपी महक स्वामी को आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा का प्रमुख बनाया गया है, और डीसीपी शशिकांत सातव अब विशेष शाखा के प्रभारी होंगे। नव नियुक्त डीसीपी नित्यानंद झा मूलतः बिहार के निवासी हैं। उन्होंने आईआईटी कानपुर से ग्रेजुएशन करने के बाद सिविल सर्विसेज की तैयारी की और 2018 के आईपीएस बैच में उनका चयन हुआ। इससे पहले, वे गोंदिया में एडिशनल एसपी के पद पर कार्यरत थे।

वहीं, डीसीपी ऋषिकेस सिंगा रेड्डी भी आईआईटीयन हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और साथ ही सिविल सर्विसेज की तैयारी भी शुरू कर दी थी। उनका चयन 2020 के आईपीएस बैच में हुआ। इससे पूर्व, उनकी तैनाती औरंगाबाद में एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (एटीएस) में बतौर एसपी थी।