logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

एनआईटी भूमि प्राधिकरण: जितेन्द्र आव्हाड ने मुख्यमंत्री पर बोला हमला, कहा- अधिकारियों के भरोसे होंगे कई गलत फैसले


नागपुर: नागपुर सुधार प्रन्यास भूमि आवंटन मामले को लेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे लगातार विपक्षी दलों के निशाने पर हैं। शिवसेना, एनसीपी सहित तमाम नेता मुख्यमंत्री से इस्तीफा देने मांग कर रहे हैं। वहीं मुख्यमंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि, अधिकारियों ने इसको लेकर कोई जानकारी नहीं दी थी। मुख्यमंत्री के इस बयान पर एनसीपी नेता जितेंद्र आव्हाड ने उनकी आलोचना की है। आव्हाड ने कहा, "अगर अधिकारियों पर भरोसा कर मुख्यमंत्री निर्णय लेते हैं इसका मतलब वह भविष्य में भी कई गलत फैसले ले सकते हैं।"

जितेंद्र अवध ने विधान भवन क्षेत्र में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, "कैग की आपत्ति के बाद मामला कोर्ट में गया था। गिलानी कमेटी ने प्लॉटों के आवंटन के लिए नकारात्मक सिफारिश दी थी। नागपुर सुधार समूह के दो अध्यक्षों की राय भी नकारात्मक है। कोर्ट में केस होने पर भी मुख्यमंत्री ने प्लॉट कम कीमत पर देने का आदेश दिया।

अब मुख्यमंत्री का कहना है कि ,"मामला कोर्ट में है इसकी जानकारी अधिकारी नहीं लाए हैं। निर्णय लेते समय मुख्यमंत्री को हर बात पर विचार करना होता है। कल अगर अधिकारी उनके सामने कोई फाइल रखेंगे तो वे मिराज क्षेत्र को कर्नाटक को दे देंगे और बिना कोई जानकारी दिए कहेंगे कि यह क्षेत्र महाराष्ट्र में है।"

एनसीपी नेता राज्य सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कहा कि, "मुख्यमंत्री इस मामले में फंस गए हैं। लेकिन अध्यक्ष की आड़ में चर्चा से बचा जा रहा है। इसपर चर्चा होगी तो पूरी सच्चाई सामने आ जायेगी।"