logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

भारत जोड़ों यात्रा में घायल हुए नितिन राऊत नागपुर वापस लौटें,कहां जिनकी वजह से घटना हुई उन्हें माफ़ किया


नागपुर- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मंत्री डॉ नितिन राऊत भारत जोड़ों यात्रा के दौरान हुई धक्कामुक्की के चलते घायल हो गए थे.इस घटना में राऊत के शरीर के अन्य हिस्सों के साथ दायी आंख में गंभीर चोट आयी है.घायल राऊत को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था.जहा प्राथमिक इलाज लेने के बाद वो गुरुवार को नगर वापस लौट आये.एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने उस दिन हुए वाकये की जानकारी दी और बताया की जिन पुलिसकर्मियों की वजह से यह घटना हुई थी.उन्होंने उनसे माफ़ी मांगी है और उन्हें उन्होंने माफ़ भी कर दिया है.भारत जोड़ों यात्रा के दौरान हैदराबाद में भारी भीड़ को संभालने के दौरान तेलंगाना पुलिस ने धक्कामुक्की की थी.जिस वजह से कई लोग ज़मीन पर गिर पड़े थे.इसमें राऊत भी शामिल थे.71 वर्षीय राऊत इस घटना में गंभीर रूप से जख़्मी हो गए थे.उन्हें हाथ-पैर सिर समेत आंख आंख में गंभीर चोट आयी है,आंख तो इस तरह से हो गयी है की वह अपनी दाहिनी आंख को खोल भी नहीं पा रहे है.और उसका ऊपरी हिस्सा पूरी तरह से ज़ख्म की वजह से काला पड़ चुका है.
इस घटना पर राऊत ने कहा की स्थिति को नियंत्रण में करते समय पुलिस को भी संयम बरते जाने की जरूरत है.भारत जोड़ों यात्रा में लोग किसी से लड़ने नहीं पहुंच रहे बल्कि देश को एकजुट करने के मक़सद के साथ यह यात्रा निकाली जा रही है.इसलिए पुलिस को भी एहतियात बरतना चाहिए। चोटिल राऊत ने बताया की अभी 7 दिनों तक डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है लेकिन 15 और 16 तारीख को भारत जोड़ों यात्रा वाशिम और अकोला में रहेगी वहां वह जायेंगे। उन्होंने बताया की इस घटना के बाद तेलंगाना पुलिस के एसीपी,डीसीपी और सीपी ने उनसे मुलाकात कर माफ़ी मांगी है और उन्होंने पुलिस के जवानों को माफ़ भी कर दिया है.