logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मानसून के बाद भी राहत नहीं; आवक घटने से नागपुर में पालक, शिमला मिर्च के दाम 120 रूपये प्रति किलो तक पहुंचे


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में सब्जियों के दामों में हुई बढ़ोतरी लगातार बरकार है। रोजमर्रा की सब्जियों के दामों में कोई कमी नहीं आ रही, जिससे आम परिवारों की रसोई पर सीधा असर पड़ रहा है। पालक, शिमला जैसी सब्जियों के दाम 100 रूपये प्रति किलों के ऊपर चल रहे हैं, जिससे महिलाओं का किचन बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।


नागपुर शहर में पिछले दो महीने से सब्जियों के दामों में तेजी बनी हुई है। मानसून में अतिवृष्टि होने के कारण फसलों को भारी नुकसान हुआ था, इस कारण बाजार में सब्जियों की आवक घट गई थी, इस कारण बाजार में सब्जियों के दामों में तेजी आई थी। हालांकि, मानसून समाप्त हो गया है, लेकिन सब्जियों के दामों में तेजी बनी हुई है। चिल्लर पालक, शिमला, ढेमस, जिसे सब्जियों के दाम 100 रुपये प्रति किलो की दर को पार कर चुके हैं। 

चिल्लर मार्केट में चल रहे सब्जियों के दामों के अनुसार, 

  • पालक 120 रुपये प्रति किलो 
  • भिंडी 60 से 80 रूपये किलो 
  • करेला 60 से 80 रुपये किलो 
  • फूल गोभी 80 रुपये किलो 
  • पत्ता गोभी 60 रुपये किलो 
  • ढेमस 120 रुपये किलो 
  • कुंदरू 80 रुपये किलो 
  • बरबटी 60 से 80 रुपये किलो 
  • बीन्स 120 रुपये किलो 
  • शिमला 120 रुपये किलो 
  • टमाटर 40 रुपये किलो 
  • बैगन 40-50 रुपये किलो 
  • सेमी की फलियाँ 80 रूपये किलों 
  • लौकी 60-80 रूपये किलो 
  • ककड़ी 40 रूपये किलों  बिक रहे हैं। 

महिलाओं का कहना है कि बढ़ती कीमतों के कारण रोजमर्रा की रसोई का संतुलन बिगड़ गया है। उनके लिए अब परिवार का खर्च संभालना पहले से कहीं ज़्यादा मुश्किल हो गया है।

वहीं, व्यापारियों का कहना है कि पिछले दिनों हुई बारिश और आपूर्ति में कमी के कारण दामों में बढ़ोतरी बनी हुई है। बारिश भले रुक गई है, लेकिन आवक (सप्लाई) अभी भी कम है, इस कारण आने वाले कुछ दिनों तक सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी बनी रहेगी।