logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अब गोंधनी स्टेशन से दौड़ेगी नागपुर-आमला मेमू! नागपुर स्टेशन का बोझ होगा हल्का


नागपुर: नागपुर रेलवे स्टेशन (Nagpur Railway Station) पर ट्रैफिक का दबाव कम करने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। अब नागपुर-आमला मेमू ट्रेन गोंधनी स्टेशन (Gondhni Station) से चलेगी, जिससे नागपुर शहर (Nagpur City) के मुख्य स्टेशन पर भीड़भाड़ में कमी आएगी। जानकारी के अनुसार, इस वर्ष दिसंबर से ट्रेन का संचालन यहाँ से किया जा सकता है। 

नागपुर स्टेशन पर पुनर्विकास का कार्य जोरों पर है। इसी दौरान प्लेटफार्मों की भीड़ से निजात पाने के लिए गोंधनी को एक वैकल्पिक स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। यहां से अब धीरे-धीरे और भी ट्रेनें चलाने की योजना है।

कॉलमना-गोंधनी कार्ड लाइन का बढ़ता महत्व
हावड़ा-दिल्ली रूट की कुल 8 ट्रेनें अब कॉलमना से गोंधनी के बीच की कार्ड लाइन से गुजरेंगी। इससे न केवल नागपुर स्टेशन पर दबाव घटेगा, बल्कि यात्रियों को वैकल्पिक रूट भी मिलेगा। गोंधनी स्टेशन पर नया टर्मिनल भवन बनाया जा रहा है। हालांकि, गांव से स्टेशन तक पहुंच मार्ग संकरा है जिसे जल्द चौड़ा किया जाएगा ताकि यात्रियों को सुविधा मिल सके।

ये 8 ट्रेनें चलेंगी गार्ड लाइन से: 
  • 12441/12442 – बिलासपुर- निजामुद्दीन-बिलासपुर
  • 20409/20410 – रेवांचल एक्सप्रेस
  • 12807/12808 – संपर्क क्रांति
  • 19317/19318 – इंदौर-पुरी-इंदौर
  • 18233/18234 – इंदौर-बिलासपुर-इंदौर
  • 18245/18246 – बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर
  • 18237/18238 – कोरबा-अमृतसर-कोरबा
  • 18239/18240 – गोंदिया-नई दिल्ली-गोंदिया