logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आधार कार्ड की मदद से तीन साल बाद ओडिशा की युवती अपने परिवार से मिली


नागपुर: देश में कोई भी सरकारी या निजी काम हो उसके लिए आधार कार्ड बेहद जरुरी है। जनता के जीवन का एक मुख्य दस्तावेज बन गए वहीं अब इस कार्ड की मदद से परिवार से बिछड़े लोग फिर से मिल रहे हैं। ऐसी की एक मामला सिटी में सामने आया है, जहां ओडिशा के बालासोर से निकली युवती तीन साल बाद अपने परिवार से मिली। 22 वर्षीय युवती का नाम पूजा है। तीन साल बाद अपने माता-पिता को देखकर युवती सीधे उनसे लिपट गई। 

जुलाई 2019 में गिट्टी खदान पुलिस ने पूजा को सड़क पर घूमते हुए देखा। इसके बाद उससे पूछताछ की गई। लेकिन वह केवल अपना नाम पूजा बता सकी। इसके बाद पुलिस ने उसे शासकीय कन्या छात्रावास में उसे भर्ती कराया गया। हॉस्टल में कई लोगों ने उससे बात कर की कोशिश की, कोशिश की लेकिन भाषा की बाधा और मानसिक स्थिति के कारण उससे ज्यादा जानकारी नहीं मिली।

आधार कार्ड से पता चला पूरा नाम 


कुछ समय बाद छात्रावास ने पूजा का आधार कार्ड बनाने का प्रयास किया। लेकिन किसी तकनीकी कारण से उसका आधार कार्ड नहीं बन रहा था। इसलिए छात्रावास के अधिकारी मनकापुर स्थित आधार सेवा केंद्र पहुंचे। जहां आधार सेवा केंद्र के प्रबंधक अनिल मराठे ने इसको लेकर बेंगलुरू स्थित यूआईडी मुख्यालय से संपर्क किया। जहां पता चला की पूजा का आधार कार्ड पहले ही बन चुका है। पुराने आधार कार्ड के अनुसार युवती का पूरा नाम पूजा शांता है और वह ओडिशा राज्य के बलांगीर जिला के पटनागढ़ गांव की रहने वाली है।

माँ-बाप करते हैं मजदूरी 


आधार कार्ड से मिली जानकारी के बाद पूजा के परिजनों से संपर्क किया गया। जहां पता चला की उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। इसी के साथ उसके 7 भाई-बहन हैं। परिवार जनों ने बताया कि, 3 साल पहले उसके माता-पिता ने पूजा की शादी राजस्थान के एक युवक से करवा दी थी। उस समय उसकी मानसिक स्थिति सामान्य थी। लेकिन शादी के 2-3 महीने बाद पूजा का उसके परिवार से संपर्क टूट गया था। हालांकि, राजस्थान से वह नागपुर कैसे पहुंची इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है।

14 लोगों को परिवार से मिलाया 


मनकापुर स्थित आधार सेवा केंद्र की मदद से एक साल में अब तक 14 लोगों को उनके परिजनों से मिलाया जा चूका है। केंद्र के प्रबंधक मानद कैप्टन अनिल मराठे ने बताया कि, 2021 में एक मानसिक रूप से विकलांग 18 वर्षीय युवक से शुरू हुआ यह अभियान लगातार जारी है।