logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मंगलवार को उपराजधनी में जमकर बरस रहे बादल, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी


नागपुर: मंगलवार सुबह से उपराजधानी में बादल जमकर बरस रहे हैं। लगातार हो रही भारी बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई है, जिससे आमजन का जनजीवन प्रभावित हो गया है।

उपराजधानी नागपुर में बीते तीन दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। सोमवार को जहां दिनभर रुक-रुक कर हल्की फुहारें पड़ती रहीं, वहीं मंगलवार की सुबह बारिश ने जोरदार दस्तक दी। तड़के करीब पांच बजे शुरू हुई बारिश लगातार जारी है, जिससे शहर के कई इलाकों और मुख्य सड़कों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। बारिश के चलते यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है।

सड़कों पर पानी भरने से वाहन रेंगते नजर आए। सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों और ऑफिस जाने वाले लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इधर, मौसम विभाग ने नागपुर के लिए आगामी दो दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया है। अनुमान है कि अगले 48 घंटों तक रुक-रुक कर तेज बारिश जारी रह सकती है, जिससे नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।