logo_banner
Breaking
  • ⁕ विजय वडेट्टीवार का कौशल्य विकास योजना में 400 करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, चंद्रशेखर बावनकुले ने दिया उत्तर ⁕
  • ⁕ श्रीकृष्ण पाहुरकर के गंभीर आरोप, हर्षवर्धन देशमुख को पद से हटाने की मांग, कर्मचारियों पर प्रचार का दबाव बनाने का आरोप ⁕
  • ⁕ चुनाव आते ही उर्दू स्कूलों की याद क्यों? किरण सरनाईक पर यशोमती ठाकुर का निशाना ⁕
  • ⁕ शिक्षकों का चुनाव प्रचार में इस्तेमाल हुआ तो रद्द होगी संस्था की मान्यता! चंद्रशेखर बावनकुले की चेतावनी ⁕
  • ⁕ अनिल बोंडे का बागी उम्मीदवार डॉ. संगीता शिंदे को आशीर्वाद, महायुति में बढ़ी कलह ⁕
  • ⁕ Nagpur: सामान वेतन सहित विभिन्न लंबित मांगों को लेकर न्यायिक कर्मचारी संघ का प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Akola: काटेपूर्णा और मोर्णा बांध से मिलेगा 24.03 दलघमी पानी, शहर की जलापूर्ति को राहत ⁕
  • ⁕ Chandrapur: पति के सामने बाघ ने महिला पर किया हमला, खेत में काम करते समय दर्दनाक मौत..! ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बुधवार को विधानभवन पहुंचे सात संगठनों के मोर्चे, पुलिस का भी तगड़ा बंदोबस्त


नागपुर: शीत सत्र के चलते बुधवार को सात संगठनों के मोर्चे विधान भवन पर पहुंचे। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शनकारियों ने टेकड़ी रोड व मॉरिस टी पॉइंट पर आंदोलन किया जो कि शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। दिन भर चले प्रदर्शन के दौरान संगठनों के प्रतिनिधिमंडलों ने अपनी विभिन्न मांगों का निवेदन भी सरकार को सौंपा। इस दौरान पुलिस का भी तगड़ा बंदोबस्त रहा। 

बुधवार को विधान भवन पर 7 संगठनों के मोर्चे पहुंचे, जिन्होंने अपनी मांगों को लेकर टेकड़ी रोड और मॉरेस कॉलेज टी-प्वाइंट पर प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र बांधकाम कामगार संगठना कृति समिति का मोर्चा प्रशांत रामटेके के नेतृत्व में यशवंत स्टेडियम से मॉरेस कॉलेज टी-प्वाइंट पर पहुंचा जहां उन्होंने नारे निर्दशन करते हुए  अपनी मांगों का निवेदन सरकार को सौंपा। 

दीक्षाभूमि बचाव संघर्ष समिति का मोर्चा राकेश धारगावे के नेतृत्व में यशवंत स्टेडियम से मॉरेस कॉलेज टी-प्वाइंट पहुँचा जहां उन्होंने दीक्षाभूमि को 57 एकड़ जमीन केंद्र व राज्य सरकार की तरफ से देने की अपनी प्रमुख मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। 

राष्ट्रीय विकलांग कल्याण संस्था का मोर्चा वर्मा तेलंग के नेतृत्व में यशवंत स्टेडियम से टेकड़ी रोड पर आया जहां उन्होंने अपनी विविध  मांगों को लेकर सरकार पर हल्ला बोल किया। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहदुल मुस्लीमीन का मोर्चा अब्दुल करीम गफ्फार पटेल उर्फ शकील पटेल के नेतृत्व में चाचा नेहरू बालोद्यान से टेकड़ी रोड पर आया जहां आंदोलनकारियों ने अपनी आवाज बुलंद की और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हल्ला बोल किया। 

महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण संघर्ष कृति समिति का मोर्चा गजानन गटलेवार के नेतृत्व में यशवंत स्टेडियम से मॉरेस कॉलेज टी- प्वाइंट पर पहुँचा जहां अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार पर हल्ला बोल किया। 

अनुसूचित जाति-जमातिबजेट मध्ये वाटा व वाटयाकरिता कायदा संयुक्त संघर्ष समिति के मोर्चे ने भी संजय फुलझेले के नेतृत्व में यशवंत स्टेडियम से मारिस कालेज टी प्वाइंट  पर पहुंच कर हल्ला बोल किया। वर्किंग जर्नलिस्ट संगठन का मोर्चा  निशांत कांबले के नेतृत्व में यशवंत स्टेडियम से टेकड़ी रोड पहुंचा जहां आंदोलकारिओं ने अपनी विभिन्न मांगों का निवेदन सरकार को सौंपा।