logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एक दिन किसान के साथ अभियान किसान आत्महत्याओं को रोकने में करेगा मदत-कृषि मंत्री


नागपुर- राज्य सरकार ने अतिवृष्टि से हुए नुकसान के लिए राहत पैकेज का ऐलान कर दिया है.लेकिन विदर्भ में किसान आत्महत्याओं का सिलसिला लगातार जारी है.कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार रविवार को नागपुर में थे.इस दौरान उनसे विदर्भ में लगातार हो रही किसान आत्महत्याओं को लेकर सवाल पूछा गया.जिस पर कृषि मंत्री ने भरोसा जताया की जल्द आत्महत्याओं का सिलसिला बंद होगा।इसके लिए सरकार संजीदगी से काम कर रही है.कृषि मंत्री ने किसानों के असल दर्द को समझने के लिए एक दिन किसान अभियान शुरू किया है.जिसके तहत सरकार के तीन विभाग के सर्वोच्च अधिकारी से लेकर कर्मचारी एक दिन किसान के साथ बतायेंगे और यह पता लगायेंगे की किसान को आखिर क्या तकलीफ है.इन तकलीफों को लेकर सरकार एक प्रभावी उपाय योजना तैयार करेगी जो आने वाले 100 दिनों में तैयार हो जायेगी जिसके बाद किसानों की आत्महत्या का सिलसिला ख़त्म हो जायेगा।

क्या है एक दिन किसान के साथ अभियान 
कृषि मंत्री ने बताया की अभियान के तहत राज्य के 9 हजार गांवों में जाकर तीन विभाग राजस्व,ग्राम विकास और कृषि विभाग के अधिकारी और कर्मचारी किसानों के साथ एक पूरा दिन बिताएंगे। सुबह पांच बजे से शुरू होने वाला सिलसिला रात के आठ बजे तक चलेगा इस दौरान किसान के साथ मौजूद अधिकारी और कर्मचारी एक किसान की हर दिनचर्या में शामिल रहेगा।कृषि मंत्री के मुताबिक ऐसा करके किसान की वास्तविक स्थिति का अवलोकन किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने किसान निराश और हताश क्यूँ हो रहा है इसके लिए उपाय योजना खोजने का निर्देश दिया है इसके तहत विभाग के छोटे कर्मचारी से लेकर कलेक्टर,कमिश्नर,विभाग के सचिव सब किसान के बीच जायेंगे। और किसान आत्महत्या करे ही न इसके लिए मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री के साथ चर्चा कर प्लान तैयार करेंगे।यह प्लान A और B ऐसे दो तरह के होंगे। इसके लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार की मदत से योजना तैयार करेंगे।कृषि मंत्री के मुताबिक आगामी अधिवेशन के दौरान इस योजना का ऐलान हो सकता है.