logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

खड़े कोयला ट्रक को मारी टक्कर, एक की मौत


नागपुर: कन्हान थाना अंतर्गत आने वाले वेकोलि की डुमरी खुर्द रेलवे साइडिंग के पास राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 में खड़े कोयला ट्रक को दूसरे ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार वेकोलि कामठी उपक्षेत्र की कोयला खदान से ट्रक क्रमांक Mh 34 AB 2449 कोयला भरकर रात 9.10 बजे डुमरी खुर्द रेलवे साइडिंग के लिए निकला।

इसी बीच डुमरी खुर्द रेलवे साइडिंग के समीप बालाजी मंदिर के पास राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 में ट्रक की वायरिंग सार्ट हो गई, जिसके कारण चालक ने उसे वहीँ खड़ा कर दिया। इसी बीच रात 11.30 बजे के लगभग जबलपुर की ओर जा रहे ट्रक क्रमांक HR-38-Z 2234 के चालक ज्ञान सिंह ने खड़े ट्रक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस जोरदार टक्कर में चालक ज्ञान सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। कन्हान पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।