logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

हमारा उम्मीदवार 51 % मत लेकर जीतने वाला था लेकिन संस्कृति को जीवित ऱखने हम पीछे हटे- बावनकुले 


नागपुर- अँधेरी उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवार को हटा लिया है.नागपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा की राज्य की राजनीतिक संस्कृति और भाजपा की संवेदनशीलता का विचार जिंदा रहे इसलिए यह निर्णय लिया गया है.उन्होंने बताया की पार्टी के केंद्रीय और राज्य नेतृत्व ने उप चुनाव से पीछे हटने का स्वागत किया है.वैसे भी आम चुनाव के लिए एक साल का समय बचा है इसलिए हमने यह निर्णय लिया है.वैसे उन्होंने चुनाव लड़ने की सूरत में भाजपा के उम्मीदवार को 51 % मत लेकर और 100 फ़ीसदी जीत का दावा किया। पार्टी के इस निर्णय के बाद भाजपा के उम्मीदवार मुरजी पटेल अपना दावा वापस लेंगे। बावनकुले ने बताया की भाजपा निर्दलीय तौर पर भी चुनाव नहीं लड़ेगी। इससे पहले भी कई ऐसे उदहारण हुए है जब किसी विधायक के निधन के बाद हुए चुनाव में उसके परिवार के किसी व्यक्ति को जिताने में भाजपा ने संवेदनशीलता दिखाते हुए क़दम पीछे लिए है.यह परंपरा अटल बिहारी वाजपेयी के समय से चली आ रही है.