logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Parshivni: सालाई गांव के जंगल में मिला चरवाहे का क्षत-विक्षत शव, बाघ के हमले में हुई मौत


नागपुर: नागपुर जिले के पारशिवनी वन परिक्षेत्र अंतर्गत सालाई गांव के जंगल में एक चरवाहे का शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। शुक्रवार रात लगभग 11 बजे शव पाया गया है। वनकर्मियों के अनुसार चरवाहे की मौत बाघ के हमले से हुई है.

सावनेर तहसील के हेटीखेड़ा गांव निवासी 32 वर्षीय दिनेश खंडाते शुक्रवार सुबह 11 बजे के लगभग मवेशियों को चराने के लिए जंगल में गया हुआ था. इसी बीच बाघ ने चरवाहे पर हमला कर दिया, तथा चरवाहे के शव को घसीटते हुए हेटीखेड़ा गांव से पारशिवनी के सालाई गांव तक ले गया. 

नागरिकों एवं वन विभाग की टीम के द्वारा संयुक्त खोज में रात 11 बजे चरवाहे का शव मिला. पारशिवनी वन विभाग की टीम ने मृतक का क्षत-विक्षत शव का पंचनामा कर आगे की जांच शुरू कर दी है.