logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Parshivni: पारशिवनी का साटक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वर्तमान समय में खुद बिमार! साल भर से अधिक समय के बाद भी स्थाई डॉक्टर नहीं


नागपुर: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील अंर्तगत आने वाला साटक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वर्तमान समय में खुद बिमार हो गया है. एक ओर जहां PHC में एक साल से स्थाई डाक्टर नहीं है, वहीं PHC में आने वाले मरीजों को शुद्ध पानी तक नहीं मिल पा रहा है.

वर्तमान समय में इस PHC का ऐसा कोई भी कोना नहीं है, जिससे पानी ना टपकता हो। साथ में इस PHC में प्रयोग होने वाले सर्जिकल साहित्य को प्लास्टिक की बोरी या खुलें में फेक दिया जाता है. कभी कभी सर्जिकल साहित्य को आग के हवाले कर दिया जाता है. 

ज्ञात हो कि इस PHC के अंतर्गत लगभग 20 गांव आते हैं। मरीज जब इलाज के लिए आता है, तो मरीज को एक पर्ची देकर रामटेक भेज दिया जाता है, जबकि रात 11 बजे के बाद PHC में कोई भी कर्मचारी नहीं रहते है. इस प्रकरण में डाक्टर के द्वारा किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से इंकार कर दिया है.