logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर में ‘कॉर्पोरेट जिहाद’ का बड़ा खुलासा! रियाज़ काज़ी गिरफ्तार, 23 अप्रैल तक पुलिस रिमांड ⁕
  • ⁕ यवतमाल के रालेगांव से 34 आदिवासी लड़कियां लापता, 6 महीनों में सामने आया चौंकाने वाला मामला ⁕
  • ⁕ भेंडवल की भविष्यवाणी जारी – इस साल कैसा रहेगा मानसून? देश के नेतृत्व को लेकर भी किया गया बड़ा दावा ⁕
  • ⁕ चंद्रपुर BJP विवाद पर प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र चव्हाण बोले - मेरे नियंत्रण से बाहर है चंद्रपुर का विवाद ⁕
  • ⁕ ताहिर बेग ने खुद को महाराज बताकर महिला का किया शोषण, पुलिस ने आरोपी को अमरावती से किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, पांचपावली पुलिस की ऑपरेशन थंडर के तहत कार्रवाई ⁕
  • ⁕ अमरावती विभाग में बनेंगे 'हाईटेक' एसटी बस स्टॉप; 15 करोड़ रुपये के 'प्रतीक्षालयों' को मिली मंजूरी ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Parshivni: पेंच व्याघ्र प्रकल्प क्षेत्र में बाघ ने किया गाय का शिकार, इलाके में फिर बाघ की सक्रियता के संकेत


नागपुर: पारशिवनी तहसील अंर्तगत आने वाले पेंच व्याघ्र प्रकल्प क्षेत्र में एक बाघ ने गाय का शिकार कर दिया. इसके बाद से फिर से पारशिवनी में बाघ की सक्रियता बढ़ने के संकेत सामने आने लगे हैं. 

पारशिवनी तहसील के नवेगांव खैरी निवासी धर्मपाल उईके की गाय पेंच व्याघ्र प्रकल्प के पास स्थित मछली संग्रहण केन्द्र से लगकर चर रही थी. इसी बीच झाड़ियों में छिप कर बैठे बाघ ने गाय पर हमला कर दिया, जिसमें गाय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. 

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग पारशिवनी की टीम ने घटनास्थल का दौरा कर गाय का पंचनामा कर किसान को जल्दी ही मुवावजा देने की बात कही है. किसान धर्मपाल उईके के अनुसार गाय की किमत 50 हजार रुपए बताई गई है.