logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Video: जनता सरकार पर न करें भरोसा,मैं सरकार हूँ इसलिए बता रहा हूँ- गड़करी


नागपुर- केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी उनके काम,उनके भाषण और भाषणों में दिए जाने वाले उनके तर्क हमेशा चर्चा में रहते है.शनिवार को गड़करी द्वारा नागपुर में एक कार्यक्रम में किसानों को कहीं गई बात और अपनी बात के लिए दिया गए तर्क कुछ ऐसा था की जिस हॉल में यह कार्यक्रम आयोजित था वहां जोरदार ठहाके गूंज गए.यह कार्यक्रम किसानों के लिए था.गड़करी ने अपनी बात में कहां किसानों को अपने रास्ते कुछ बनाने पड़ते है उन्होंने खुद का उदहारण देते हुए बताया की अपने खेत में उत्पादित होने वाले उत्पाद के लिए उन्होंने अपने मार्केट को खुद खोजा। जिससे उन्हें हर दो दिन में 40 हज़ार रूपए की कमाई होती है.इसके बाद की लाइन में गड़करी ने जो कहां उससे कोई अपनी हंसी नहीं रोक पाया।
"गड़करी बोले मैं सरकार में हूँ इसलिए कहता हूँ हर बात का समाधान सरकार पर नहीं छोड़ना चाहिए। लेकिन हमारा विश्वास परमेश्वर और सरकार पर है.परमेश्वर पर विश्वास होना ठीक है.बच्चा होने पर हम कहते है परमेश्वर की कृपा है अरे लेकिन शादी होने के बाद पालने को हिलाने के लिए खुद भी तो प्रयत्न करने पड़ते है ना,परमेश्वर और सरकार की कितनी भी कृपा हो अपना प्रयत्न बराबर नहीं हुआ तो कुछ नहीं होगा।इसलिए तू खुद का शिल्पकार इस संकल्पना को अपनाना पड़ेगा"