logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पीएम मोदी ने नागपुर (अजनी)–पुणे वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, नागपुर रेलवे स्टेशन से गडकरी और फडणवीस ने ट्रेन को किया रवाना


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से नागपुर–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर नागपुर रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी मौजूद रहे।

लंबे समय से नागपुर–पुणे के बीच वंदे भारत सेमी हाईस्पीड ट्रेन की मांग कर रहे यात्रियों की प्रतीक्षा रविवार को पूरी हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अजनी (नागपुर)–पुणे वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। नागपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 8 से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ट्रेन को रवाना किया। 

ट्रेन में जाकर यात्रियों से की मुलाकात 

ट्रेन के रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री फडणवीस ने ट्रेन के कोचों में जाकर सफर कर रहे यात्रियों और स्कूली बच्चों से मुलाकात की। उन्होंने इस सेवा को विदर्भ और पश्चिम महाराष्ट्र के बीच तेज़, आरामदायक और अत्याधुनिक यात्रा का नया अध्याय बताया। रोजाना सैकड़ों लोग नागपुर से पुणे की यात्रा करते हैं। वंदे भारत सेवा शुरू होने से यात्रियों को तेज़, आरामदायक और समयबद्ध यात्रा का लाभ मिलेगा। यह ट्रेन विदर्भ और पश्चिम महाराष्ट्र के बीच कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी और क्षेत्र के व्यापार, शिक्षा व पर्यटन को नई दिशा देगी।"


12 घंटे में ट्रेन तय करेगी सफर

ट्रेन लगभग 881 किलोमीटर की दूरी तय करेगी और सप्ताह में छह दिन संचालित होगी। इसमें 8 कोच 7 एसी चेयर कार और 1 एग्ज़ीक्यूटिव चेयर कार हैं, जिनमें कुल 590 यात्रियों के बैठने की क्षमता है। अजनी से पुणे के बीच वर्धा, अकोला, भुसावल, जलगांव और अहमदनगर सहित 10 प्रमुख स्टेशनों पर यह ठहरेगी। पुणे से यह सुबह 6:25 बजे रवाना होकर शाम 6:25 बजे अजनी पहुंचेगी, जबकि अजनी से सुबह 9:50 बजे प्रस्थान कर रात 9:50 बजे पुणे पहुंचेगी। हालांकि, कुछ यात्रियों ने इसमें स्लीपर कोच जोड़ने की मांग भी उठाई है।