logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पीएम अपने दौरे के तहत नागपुर में कई जगह जायेंगे,सिर्फ परियोजना का शुभारंभ नहीं होगा जनसभा भी होगी !


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नागपुर दौरा जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, इस यात्रा को लेकर लोगों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है. प्रधानमंत्री 11 दिसंबर को कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जो संभावना पर आधारित है उसके अनुसार प्रधानमंत्री  सुबह करीब साढ़े नौ बजे नागपुर हवाईअड्डे पर पहुंचने के बाद सबसे पहले नागपुर रेलवे स्टेशन जायेंगे जहां वह नागपुर-बिलासपुर से सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे.यही पर पीएम  रेलवे स्टेशन विस्तार परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वह जीरो माइल्स मेट्रो स्टेशन जाएंगे यहाँ फ्रीडम पार्क के उद्घाटन का कार्यक्रम होगा साथ ही उनके द्वारा दो मेट्रो लाइन (रीच 2 और रीच 4 ) का उद्घाटन किया जाएगा। यहाँ से प्रधानमंत्री मेट्रो के जरिए खपरी या एयरपोर्ट स्टेशन जाएंगे। वहां से समृद्धि हाईवे के उद्घाटन के लिए रवाना होंगे। समृद्धि महामार्ग में पीएम 30 किलोमीटर का सड़क सफर कर जायजा लेंगे और निरीक्षण करेंगे। वहां से वे मीहान में एम्स के समीप तैयार किये जाने रहे प्रांगण में आयोजित मुख्य कार्यक्रम स्थल आएंगे। जहां उनकी जनसभा भी आयोजित होगी। पीएम के दौरे के लिए प्रशासन की ओर से अभी तक आधिकारिक कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई है।