logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

बिट मार्शल और डॉक्टर से मारपीट करने को लेकर पुलिस ने कथाकथित वकील को किया गिरफ्तार


नागपुर: बिट मार्शल सहित डॉक्टर के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को लकड़गंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान संजय रामकरण झरवाडे (45) बैतूल, मध्य प्रदेश निवासी के रूप में की गई है। आरोपी खुद को वकील बता रहा है। 

पुलिस से मिली जानकारी, बिट मार्शल आदित्य ठाकुर लकड़गंज क्षेत्र के गंगजमुना क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी झरवाडे शराब की बोतल लेकर लेकर घूम रहा था और गाली गलौज कर रहा था। मार्शल ने आरोपी को ऐसा नहीं करने को कहा ,जिसपर आरोपी ने मैं हाईकोर्ट का लॉयर हूँ, तुझे कोर्ट में घसीटुंगा कहते हुए मार्शल को धक्का मार दिया। जिसमें मार्शल ठाकुर जमीन पर गिर गए। अपने मार्शल अपने सहयोगियों की मदद से आरोपी को थाने ले गया। वहां भी उसने गाली-गलौज करते हुए शोर मचाया और सरकारी काम में खलल डाला। 


डॉक्टर के साथ भी की गाली-गलौज 


आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जब उसे मेडिकल जांच के लिए मेयो ले जाया गया तो वहां भी अश्लील गाली-गलौज की। डॉक्टर ने जैसे ही उसके बार में पूछा तो उसने मैं वकील हूँ, मैं वकील हूँ तुझे अदालत में ले जाऊंगा कहते हुए मारपीट और गालीगलौज की। पीड़ित कमल रजा वल्द अलमदार हुसैन (32) की शिकायत पर पुलिस ने धारा 353, 332, 294, 506 की उप-धारा 3,4 सहित चिकित्सा सेवा व्यक्ति एवं चिकित्सा सेवा संस्थान अधिनियम, 2010 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार लिया है।