logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

रामटेक में रेती तस्करों पर पुलिस का शिकंजा, 1.22 करोड़ रुपये का माल जब्त


नागपुर: जिले की रामटेक तहसील के अंतर्गत आने वाले सोनेघाट टोल नाके के पास अवैध रूप से रेती परिवहन कर रहे तस्करों पर रामटेक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने 4 टिप्पर सहित 1 करोड़ 22 लाख 40 हजार रुपये का अवैध माल जप्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामटेक तहसील क्षेत्र में पिछले कुछ समय से रेती की अवैध तस्करी का धंधा जोरों पर चल रहा था। इसी के तहत रामटेक पुलिस को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि कुछ टिप्पर बिना अनुमति के रेत का परिवहन कर रहे हैं। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सोनेघाट टोल नाके के पास घेराबंदी कर कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में 4 टिप्परों में लदी कुल 40 ब्रास रेती जब्त की गई। इन वाहनों एवं सामग्री की कुल अनुमानित कीमत 1 करोड़ 22 लाख 40 हजार रुपये आंकी गई है।पुलिस ने मामले में टिप्पर चालक, वाहन मालिक एवं कंडक्टर के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।