logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

कत्लखाने ले जाते 18 गोवंशों को पुलिस ने किया मुक्त


नागपुर: जिले में गोवंश की अवैध परिवहन लगातार जारी है। फिर एक बार देवलापार पुलिस ने कत्लखाने ले जा रहे गोवंश से भरे ट्रक पकड़ा है। ट्रक में 18 मवेशी थे, जिन्हे मुक्त कराया गया है। इस दौरान पुलिस ने 12 लाख 30 हजार से अधिक का माल जब्त किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देवलापार पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि,मध्यप्रदेश से अवैध रूप से मवेशियों को भरकर नागपुर लाया जा रहा है। जिसमें देवलापार थाने के पुलिस उपनिरीक्षक केशव पुंरजवाड के द्वारा महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश की सीमा पर स्थित मानेगांव टेक पर पुलिस बल तैनात किया गया। उसी बीच मध्यप्रदेश से ट्रक क्रमांक MH-40-CD 6491 तेज गति से नागपुर की ओर आ रहा था। 

ट्रक को देखते ही पुलिस ने ड्राइवर को रोकने का इशारा दिया, लेकिन ड्राइवर ने ट्रक की रफ़्तार और तेज कर दिया और भागने लगा। पुलिस ने ट्रक का तीन किलोमीटर तक पीछा किया। वहीं मोरफाटा के पास ट्रक रोककर वहां से फरार हो गया। पुलिस के द्वारा ट्रक की तलाशी लेने पर ट्रक के भीतर 18 मवेशियों पाए गए। जिसमें देवलापार पुलिस के द्वारा मवेशियों को देवलापार गोरक्षण केंद्र भेज दिया गया हैं।  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी गई हैं।