logo_banner
Breaking
  • ⁕ Nagpur Air Fest 2026: सुखोई की गर्जना से गूंजा उपराजधानी नागपुर का आसमान, आसमानी करतबों ने बांधा समां ⁕
  • ⁕ अमरावती नवजात बिक्री मामले की जाँच तेज, पुलिस ने चार बच्चों को किया बरामद; अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ अजनी चौक पर भीषण हादसा, तेज रफ़्तार आपली बस ने राहगीर को रौंदा; हादसे में व्यक्ति की मौत,महिला घायल ⁕
  • ⁕ महंगाई की मार झेल रहे नागरिकों को मदर डेयरी ने दिया झटका, दूध की कीमतों में 2 से 4 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी; 12 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें ⁕
  • ⁕ स्टार एअर की पुणे-नागपुर विमान सेवा बंद, दिवाली से पहले विमान सेवा बंद होने से यात्रियों की बढ़ी परेशानी ⁕
  • ⁕ Chandrapur: इरई बांध में 68 प्रतिशत जल भंडार शेष, "न करें पानी की कटौती", किशोर जोरगेवार की मांग ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ Nagpur: MD ड्रग्स तस्करों पर एंटी नारकोटिक्स टीम का शिकंजा! गणेशपेठ में 7 ग्राम MD ड्रग्स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

काली-पीली मारबत जुलूस से पहले पुलिस सतर्क, सीपी सिंगल ने मार्ग का निरीक्षण कर दिए सुरक्षा इंतज़ाम के आदेश


नागपुर: नागपुर शहर में शनिवार को निकलने वाले पारंपरिक पीली मारबत के जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क  है। पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र कुमार सिंगल ने गुरुवार को जुलूस निकलने वाले मार्ग का मुआयना कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और सुरक्षा के पुख़्ता बंदोबस्त करने के आदेश भी जारी किए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि जुलूस शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो, इसके लिए पूरे मार्ग पर पुलिस बल तैनात रहेगा।

पुलिस की ओर से भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने की तैयारियां सुनिश्चित की जा रही हैं। वहीं, प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि परंपरा के इस आयोजन में सहयोग करें और अफवाहों पर ध्यान न दें।