logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

लकड़गंज पुलिस ने नाबालिग को देह व्यापार के दलदल में जाने से बचाया, एक महिला गिरफ्तार


नागपुर: शहर के लकड़गंज थाना क्षेत्र में एक बेहद हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 14 वर्षीय नाबालिग पुलिस थाना पहुंची और बताया कि, एक महिला उससे जबरदस्ती देह व्यापार करना चाहती है। नाबालिग से संबंधित मामला देखते हुए पुलिस तुरंत एक्शन मोड़ पर आई। गंगा जमुना इलाके में छापा मारा और एक आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अन्य की खोजबीन शुरू कर दी है। 

चार साल की उम्र में बेचा था 


बच्ची जब चार साल की थी तो कोई उसके घर के बाहर से अपहरण कर लिया था। उसके बाद अपहरणकर्ताओं ने उसे गंगा जमुना में लाकर एक महिला को बेच दिया। उसके बाद उस  महिला ने 10 साल तक बच्ची को एक कमरे में बंद रखा। जब वह 14 साल की हुई तो उससे वह लगातार देह व्यापार जिस  महिला ने इस बच्ची को खरीदा था वह उसे देह व्यवसाय करवाने के लिए मजबूर कर रही थी। इससे पहले दो बार इस बच्ची को ग्राहकों को पेश किया गया था परंतु बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए उसका प्रतिकार किया। जिसके बाद यह बच्ची इस कोठे से भाग कर लकड़गंज पुलिस थाने में पहुंची और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विविध धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

मामले की जांच शुरू 


इस मामले पर लकड़गंज पुलिस थाने की पीआई अमिता जयपुरकर ने बताया कि, इस मामले में एक महिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं अन्य आरोपियों की खोजबीन शरू है। बच्ची का जब अपहरण हुआ तब वह बहुत छोटी थी ,उसे याद नहीं की वह कहां की है और उसे किसे अपहरण किया।  हम इस मामले की गहन से जांच कर रहे हैं।