logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Politics: बावनकुले के बयान पर मचा बवाल,रोहित पवार ने दिया ज़वाब 


नागपुर: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने उद्धव ठाकरे पर अधिक हमलावर हो गए है.तीन दिन पहले बावनकुले ने ठाकरे पर हमला करते हुए एक वाक्य बोला था. जिस पर उस समय तो बवाल नहीं हुआ लेकिन जब यही बात उन्होंने शुक्रवार को सातारा में कही तो बवाल मच गया. बावनकुले ने हमले का कई नेताओं ने पलटवार किया जिसमे राष्ट्रवादी कांग्रेस के युवा विधायक रोहित पवार प्रमुख है. रोहित ने दो ट्वीट कर बावनकुले को ज़वाब दिया।

क्या कहां बावनकुले ने?

सातारा में  पत्रकारों से बात करते हुए बावनकुले ने कहा की ढाई साल पहले शरद पवार ने उद्धव ठाकरे पर जादू टोना किया है.इसी की वजह से ठाकरे फंस गए और बिना कोई विचार किये हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के साथ चले गए.जादू टोना की वजह से ठाकरे का मन बदल गया और वो दरवाजा बंद कर पवार के पास चले गए. लेकिन अब हम अधिक जागरूक है.शिंदे-फडणवीस सरकार 200 से अधिक जगह जीतेगी। 

बावनकुले ने कहा जादू टोना करने वाला भोंदू बाबा कौन सारे देश और राज्य को इसकी जानकारी है. शरद पवार के कब्जे में एक बार कोई आ गया तो वह छूटता नहीं है. बावनकुले की इस टिप्पणी का ज़वाब देते हुए रोहित पवार ने नरेंद्र दाभोलकर की फोटो शेयर कर भावनात्मक जवाब दिया।