logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर सहित विदर्भ में भारी बारिश की संभावना, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज और रेड अलर्ट


नागपुर: नागपुर सहित विदर्भ के कई जिलों में लगातर भारी बारिश शुरू है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भंडारा, चंद्रपुर, गढ़चिरोली, गोंदिया, नागपुर और वर्धा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (Heavy Rain) होने की संभावना जताई है। प्रशासन ने नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है।

मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी विदर्भ (Eastern Vidarbha) में अगले 24 घंटों के लिए बारिश का रेड अलर्ट (Red Alert) जारी किया गया है। जहां मुख्य रूप से चंद्रपुर, गढ़चिरोली, भंडारा और गोंदिया में बारिश के लिए रेड अलर्ट लागू रहेगा। नागपुर क्षेत्रीय मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताई है। इस बीच, नागपुर में कल रात से भारी बारिश जारी है। नागपुर तथा वर्धा में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है।

वहीं, राज्य में पुणे घाट, सतारा घाट, भंडारा, गोंदिया, चंद्रपुर और गढ़चिरोली के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि ठाणे, सिंधुदुर्ग, कोल्हापुर, नागपुर और वर्धा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके चलते प्रशासन ने मौसम विभाग द्वारा बारिश को लेकर जारी रेड अलर्ट के बाद अधिकांश शहरों और जिलों में स्कूलों, कॉलेजों, निजी कोचिंग कक्षाओं और आंगनबाड़ियों के लिए शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया है और नागरिकों से भारी बारिश के इस दौर में सावधानी बरतने की अपील की है।