logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

पिछली सरकार ने नागपुर के विकास की पांच हजार करोड़ की विकास निधि रोकी- बावनकुले


नागपुर- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में नागपुर जिले के विकास कार्यों के नियोजन संबंध में बैठक ली.इस बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए बावनकुले ने बताया की उन्होंने प्रशासन ने नागपुर जिले में रुके विकास कामों के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट बनाने के लिए कहां है.जो आठ दिनों में तैयार हो जायेगी और आगामी विधि मंडल के सत्र के दौरान सरकार रुके विकास कामों को फिर से मंजूरी दी गई.बावनकुले ने बताया की पिछली सरकार ने अपने कार्यकाल के दौरान नागपुर जिले के लिए मंजूर कामों को रोक दिया था.इन कामो के लिए मुख्यमंत्री रहने के दौरान न केवल देवेंद्र फडणवीस ने मंजूरी प्रदान की थी बल्कि निधि भी उपलब्ध कराया गया था.उनके मुताबिक यह काम करीब 5 हजार करोड़ रूपए के थे.

बावनकुले ने बताया की लोवर डोंगरी से तोतलाडोह डैम तक पाईपलाईन बिछाये जाने के लिए 2700 करोड़ रूपए मंजूर किये गए थे.जिसमे से एक भी पैसा सरकार ने नहीं दिया। इसके अलावा ताजबाग,दीक्षाभूमि के लिए मंजूर राशि को रोक दिया गया.कोराडी मंदिर के 40 करोड़ रूपए भी सरकार ने नहीं दिए थे.इसके साथ कलेक्टर ऑफिस,टाऊन हॉल,एमएमआरडीए,गुंठेवारी,आवास योजना की निधि भी पिछली सरकार ने रोक कर रखी थी मगर अब सीएम शिंदे और डीसीएम फडणवीस इस निधि को वापस देंगे ऐसी आशा भी बावनकुले द्वारा व्यक्त की गई.