logo_banner
Breaking
  • ⁕ ओला-उबर और रैपिडो के लिए नई नीति लाने की तैयारी, नितिन गडकरी बोले- 12 करोड़ लोगों को मिल सकता है रोजगार ⁕
  • ⁕ धर्मांतरण के बाद पुराने जातिगत दर्जे के आधार पर नहीं मिलेगा आरक्षण, सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही ⁕
  • ⁕ एसटी के बेड़े में शामिल होंगी 200 लग्जरी वॉल्वो बसें, 170 सीटिंग और 30 स्लीपर कोच का ऑर्डर ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में 40 दिनों में 36 किसानों की आत्महत्या! ₹5 हजार की मदद को यशोमति ठाकुर ने बताया ‘भीख’ ⁕
  • ⁕ DoT का नया निर्देश; नंबर सेव नहीं होने पर भी पता चलेगी कॉलर की पहचान, 4G और 5G नेटवर्क पर मिलेगी सुविधा ⁕
  • ⁕ इमरान खान की बढ़ीं मुश्किलें! 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती जिला बैंक की अंतिम सूची में 2,852 मतदाता, अक्टूबर के आखिर में बजेगा चुनाव का बिगुल ⁕
  • ⁕ Yavatmal: रालेगांव तहसील समूह में सत्ता परिवर्तन! वडकी में वर्षा तेलंगे की हार, प्रवीण कोकाटे की शानदार जीत ⁕
  • ⁕ Buldhana: 'हमें भीख नहीं, मदद चाहिए', बुलढाणा में किसान संघ ने कद्दू और चॉकलेट देकर सरकार के खिलाफ निकाला गुस्सा.. ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16वें रोजगार मेले का किया उद्घाटन, नागपुर में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वितरित किए नियुक्ति पत्र


नागपुर: नागपुर रेलवे विभाग की ओर से रेलवे, डाक, रक्षा, स्वास्थ्य आदि विभागों से चयनित कुल 149 उम्मीदवारों को उत्तर नागपुर के मंगल मंडप में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस दौरान राष्ट्रीय रोजगार मेला कार्यक्रम के अंतर्गत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में नवनियुक्त 51,000 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए और नियुक्त लोगों को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 16वें रोजगार मेले का उद्घाटन देश के 47 शहरों में एक साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। ये नियुक्तियां केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में हुई हैं। देश भर से चुने गए नए कर्मचारी रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, डाक विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय सहित अन्य विभागों और मंत्रालयों में शामिल होंगे।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, “भारत में सबसे बड़ी युवा शक्ति और सबसे बड़ा लोकतंत्र है। नियुक्त सरकारी कर्मचारियों को इस अवसर का उपयोग देश की सेवा के लिए करना चाहिए।” उन्होंने नागरिक प्रथम के आदर्श वाक्य को ध्यान में रखते हुए लोगों की सेवा करने की अपील की।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा, “रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता को पूरा करने की दिशा में रोजगार मेला एक अहम कदम साबित हो रहा है।” उन्होंने बताया, “देश भर में रोज़गार मेलों के माध्यम से अब तक 10 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं। रोजगार मेला रोजगार सृजन में उत्प्रेरक के रूप में कार्य कर युवाओं के सशक्तिकरण एवं राष्ट्रीय विकास में भागीदारी के लिए सार्थक अवसर प्रदान करेगा।”