logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आधुनिक भारत के राष्ट्रपिता: अमृता फडणवीस


नागपुर: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता किसी न किसी कारण चर्चाओं में बनी रहती है। कभी उद्धव ठाकरे को दिए बयानों को लेकर, तो कभी अपने ट्रोलर्स को देने वाले जवाब को लेकर। अमृता फडणवीस फिर एक बाद अपने बयान को लेकर सुर्ख़ियों में आ गई हैं। इस बार उन्होंने किसी राजनीति दल या पार्टी के खिलाफ नहीं। बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिया है।

मिसेज फडणवीस नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंची थी। इस दौरान एक अभिरुप कोर्ट में उनसे प्रधानमंत्री मोदी को लेकर सवाल किया। अमृता से पूछा गया कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आप ने जन्मदिन की बधाई देते हुए राष्ट्रपिता बताया। अगर प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति हैं तो महात्मा गांधी कौन है?

इस सवाल का जवाब देते हुए अमृता ने कहा, "महात्मागांधी हमारे देश के जन्म दाता है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी आधुनिक भारत के जनक है। यह मेरा दृढ़ विश्वास है।" अमृता ने आगे कहा, “हमारे देश के दो राष्ट्रपिता है। प्रधानमंत्री मोदी आधुनिक और महात्मा गांधी पुराने भारत के राष्ट्रपिता हैं।”