logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आशी नगर जोन कार्यालय के बाहर शव रखकर प्रदर्शन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग


नागपुर: नागपुर में भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ गुस्सा उफान पर है। नगर निगम के सफाई कर्मचारी राजू उपाध्ये की आत्महत्या के मामले में, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार और शव के साथ आशी नगर जोन कार्यालय के बाहर शव रखकर आंदोलन कर न्याय और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

शव को कार्यालय के सामने रखकर धरने दिया गया। इस दौरान मृतक का परिवार भी मौजूद था। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब तक दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई नहीं होती और परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। पुलिस और प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभालने की कोशिश की, लेकिन आंदोलनकारियों ने साफ कहा कि यह लड़ाई न्याय मिलने तक जारी रहेगी।

इस दौरान आंदोलनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यह संघर्ष न्याय मिलने तक जारी रहेगा। इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ताओं ने “महानगर पालिका मुर्दाबाद” के नारे लगाए और सफाई कर्मचारी को तुरंत इंसाफ दिलाने की मांग की।