logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

रेलवे बोर्ड ने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की समय सारिणी को दी मंजूरी


नागपुर: रेलवे बोर्ड ने नागपुर-बिलासपुर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के समय सारिणी को अपनी मंजूरी दे दी है। ज्ञात हो कि, एक दिसंबर को दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने रेलवे बोर्ड के पास सेमी हाईस्पीड ट्रेन के समय सारणी का प्रस्ताव भेजा था। जिसे शुक्रवार को स्वीकार कर लिया गया है।

रेलवे बोर्ड ने ट्रेन को नंबर भी दे दिया है। जिसके तहत नागपुर से बिलासपुर जाने के लिए ट्रेन संख्या 20286 होगा। वहीं बिलासपुर से नागपुर आते समय आते समय  20285 रहेंगे। ट्रेन सुबह साढ़े आठ बजे बिलासपुर से निकलेगी तो दोपहर 12.15 मिनट पर नागपुर पहुंचेगी। वहीं दोपहर 02. 05 बजे नागपुर से निकलेगी और शाम 07.35 को बिलासपुर पहुंचेगी। दोनों शहरों के बीच ट्रेन केवल रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन शनिवार को छोड़कर हफ्ते में छह दिन चलेगी