logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

10 दिन बाद लौटी बारिश, उमस और गर्मी से मिली राहत


नागपुर: दस दिन के ब्रेक के बाद उप-राजधानी समेत पूरे विदर्भ में बारिश की वापसी हो गई है। शनिवार दोपहर से ही कई जिलों में तेज बारिश शुरू हो गई। मौसम विभाग ने 7 से 8 तारीख तक बारिश की वापसी की चेतावनी दी थी। हालांकि, निजी मौसम केंद्रों द्वारा दिया गया पूर्वानुमान गलत निकला। 

जिले में रविवार सुबह से धीमी बारिश शुरू हो गई, लेकिन बाद में बारिश ने रफ्तार पकड़ ली। सुबह से शुरू बारिश ने उमस और गर्मी से जूझ रही जनता को बड़ी राहत दी है। लगातार होरही बारिश के कारण कई जगहों पर पानी जमा होने की समस्या भी सामने आई है।

विदर्भ में हो रही जमकर बारिश

यवतमाल जिले में भी भारी बारिश शुरू हो गई है। अमरावती जिले में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। वर्धा, गोंदिया, अकोला भंडारा, जिलों में लगातार बारिश हो रही है.चंद्रपुर जिले में भी रविवार सुबह से भारी बारिश शुरू हो गई. जुलाई और अगस्त में बारिश के कारण विदर्भ में बाढ़ आई। इसलिए मौसम विशेषज्ञों ने संभावना जताई है कि वापसी की बारिश भी इसी तरह की स्थिति पैदा करेगी।