logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ राहुल गांधी के महिला अधिकार वाले बयान पर CM फडणवीस का पलटवार, बोले- ‘खाने के दांत अलग, दिखाने के अलग’ ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नागपुर पहुंचते राज ठाकरे ने पूरी की बच्चे की जिद


नागपुर: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे पांच दिन के दौरे पर है। इसी सिलसिले में ठाकरे रविवार को विदर्भ की राजधानी नागपुर पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने जंगी स्वागत किया। लेकिन इस दौरान एक बेहद अजीब घटना सामने आई। जहां अद्वैत पत्की नामक एक दस वर्षीय बालक राज ठाकरे से मिलने के लिए बिना कुछ खाए होटल के बाहर अपनी दादी के साथ खड़ा था। इस बात की जानकारी मिलते ही ठाकरे उससे मिलने पहुंचे, पहले तो बच्चे को नाश्ता करवाया फिर उसे ऑटोग्राफ भी दिया। 

सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब राज ठाकरे होटल में दाखिल हुए तो नागपुर के कुछ कार्यकर्ताओं ने देखा कि एक छोटा लड़का अपनी दादी के साथ कोने में खड़ा था। इसके बाद जब उन्होंने बच्चे से पूछा तो उसने बताया की वह मनसे प्रमुख से मिलने आया है, तब कार्यकर्ताओं ने उन्हें दोपहर में रवि भवन जाकर राज ठाकरे से मिलने की सलाह दी गई। लेकिन बच्चा और उसकी दादी वहां से हटने को तैयार नहीं थे। अंतत: उन्हें होटल के अंदर बिठाया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मनसे प्रमुख को जानकारी देते हुए बताया कि, "एक दस साल का लड़का आपसे मिलना चाहता है, वह सुबह से भूखा बाहर खड़ा है।" इस बात की जानकारी मिलते ही ठाकरे ने बच्चे को सन्देश भेजा जिसमें उन्होंने कहा कि, तुम पहले नाश्ता कर लो, कुछ खा लो। उसके बाद ही मैं आपसे मिलूंगा और आपको अपना ऑटोग्राफ दूंगा।"

राज ठाकरे के निर्देशानुसार बच्चे ने नाश्ता किया। वहीं ग्यारह बजकर पांच मिनट पर जब राज ठाकरे होटल से रवि भवन जाने के लिए निकले तो सबसे पहले उन्होंने बच्चे से मुलाकात की। साथ ही बच्चे ने साथ लाई डायरी में ऑटोग्राफ भी दिया। बच्चे ने कहा कि, मैं राज ठाकरे के भाषणों से बेहद प्रभावित है। उनको सुनना मुझे बहुत अच्छा लगता है।" अपने चहेते नेता से मिलकर बच्चा बहुत खुश था।