logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से राज ठाकरे ने की मुलाकात, बंद दरवाजे में चली बैठक


नागपुर: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे आज नागपुर दौरे पर हैं। अपने इस दौरे के दौरान जहां ठाकरे ने मनसे कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र दिया। पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र देने के बाद राज ठाकरे ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की है। दोनों नेताओं की मुलाकात मुख्यमंत्री सचिवालय में हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज ठाकरे का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं के बीच कुछ देर बंद कमरे में बातचीत भी हुई।

संबंधित नेताओं के बीच वास्‍तव में क्‍या चर्चा हुई? इस बारे में अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में राज ठाकरे और एकनाथ शिंदे कई बार एक-दूसरे से मिल चुके हैं। अब एक बार फिर नागपुर में हुई इस मुलाकात को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चा शुरू हो गई है। क्या इस मुलाकात के बाद भविष्य में महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण देखने को मिलेंगे? इसे लेकर उत्सुकता पैदा हो गई है।