logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

राजेश वानखड़े भाजपा में हुए शामिल, बावनकुले बोले- 2024 में महाविकास अघाड़ी को नहीं मिलेगा उम्मीदवार


नागपुर: शिवसेना (Shivsena) प्रमुख उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) को झटका देते हुए अमरावती जिला प्रमुख राजेश वानखड़े (Rajesh Vankhad) भाजपा (BJP) में शामिल हो गए। नागपुर में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने वानखेड़ (Chandrashekhar Bawankule) को भगवा फटका पहनकर उन्हें पार्टी में शामिल कराया। इस दौरान बावनकुके ने दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी आने वाले दिनों में ऐसी पैठ बनाएगी कि कांग्रेस, राकांपा और उद्धव ठाकरे को 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार नहीं मिलेंगे।

आने वाले दिनों में कई नेता होंगे शामिल 


भाजपा अध्यक्ष ने कहा, "राज्य में कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और शिवसेना के कई प्रमुख पदाधिकारी भाजपा में शामिल होने जा रहे हैं। ऐसी स्थिति उत्पन्न होगी जहां 2024 में विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए महाविकास अघाड़ी को उम्मीदवार नहीं मिलेगा। शिवसेना के कुछ कार्यकर्ता शिंदे समूह में और कुछ भाजपा में आ रहे हैं। उद्धव ठाकरे कोई पार्टी नहीं बल्कि शिवसेना का एक धड़ा है। 

उद्धव ठाकरे के पास दो-चार कार्यकर्ता बचे


बावनकुले ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने चार-पांच लोगों की बात सुनकर बीजेपी को धमकाया।वानखड़े के नेतृत्व में अमरावती जिले की पूरी शिवसेना बीजेपी में शामिल हो गई है।  इसके अलावा विदर्भ के विभिन्न जिलों में शिवसेना के कई प्रमुख पदाधिकारी भाजपा के संपर्क में हैं। उन्हें भी चरणबद्ध तरीके से भर्ती किया जाएगा।  बावनकुले ने कहा कि शिंदे का समूह ही असली शिवसेना है और उद्धव ठाकरे के पास दो-चार कार्यकर्ता बचे होंगे।

मनसे के साथ गठबंधन पर कुछ तय नहीं 


बीजेपी-मनसे गठबंधन ने अभी कुछ तय नहीं किया है. बावनकुले ने मनसे के साथ गठबंधन का संकेत देते हुए कहा कि बाद में फैसला लिया जाएगा। राजेश वानखेड़े ने कहा कि उन्होंने भाजपा में शामिल होने का फैसला किया क्योंकि शिवसेना कार्यकर्ताओं को सम्मान नहीं दिया गया।

शामिल होते ही मिली अहम जिम्मेदारी 


वानखड़े अपने कई समर्थको के साथ भाजपा में शामिल हो गए हैं। पार्टी में शामिल होते ही पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दे दी है। पार्टी ने उन्हें अमरावती लोकसभा सीट का संयोजक बना दिया है।