logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: किरनापुर गांव में नहर में डूबा 18 वर्षीय युवक, अब तक नहीं चला कोई पता


नागपुर: जिले के रामटेक थाना अंतर्गत आने वाले किरनापुर गांव से बहने वाली नहर में एक 18 वर्षीय युवक डूब गया, तथा 24 घंटे के बाद भी युवक का पता नहीं चल पाया है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार किरनापुर गांव निवासी रितिक वासुदेव गजाम अपने मित्र के साथ नहर में नहाने के लिए गया था. इसी बीच रितिक गजाम का मित्र खर्रा लेने चला गया, तथा रितिक गजाम ने कपड़े उतार कर नहर में छलांग लगा दी. 

मित्र के वापस आने पर रितिक के कपड़े दिखाई दिए, परंतु रितिक कहीं दिखाई नहीं दिया.प्रकरण की जानकारी रामटेक पुलिस एवं परिजनों को दी गई.समाचार लिखें जाने तक मृतक का शव बरामद नहीं हुआ है. 

देखें वीडियो: