logo_banner
Breaking
  • ⁕ रीवा-इतवारी एक्सप्रेस में 6.68 लाख के आभूषण चोरी का मामला, ऑपरेशन ‘यात्री सुरक्षा’ में 4 आरोपी दो दिन में गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: रंगपंचमी पर कामठी में सड़क विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ पाचपावली क्षेत्र में गाड़ी तोड़फोड़ और दहशत फैलाने की घटना: पुलिस ने निकाली आरोपियों की बारात ⁕
  • ⁕ मार्च की शुरुआत और अंगारे बरसने लगे! विदर्भ में गर्मी का 'टॉर्चर' शुरू, अकोला @39.3 डिग्री, तो नागपुर @37.8 डिग्री सेल्सियस ⁕
  • ⁕ डॉ. अभिजीत चौधरी का हुआ तबादला, पुणे महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण के होंगे नए आयुक्त ⁕
  • ⁕ फिर राज्यसभा जाएंगे शरद पवार, महाविकास अघाड़ी में बनी सहमति; हर्षवर्धन सपकाळ और सांसद सुप्रिया सुले ने किया ऐलान ⁕
  • ⁕ ईरान-इज़राइल युद्ध का असर: हवाई सेवाएं ठप, अमरावती के 14 नागरिक दुबई-अबूधाबी में फंसे ⁕
  • ⁕ Akola: खुदको आईबी अधिकारी बताकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में घुसपैठ करने वाले आरोपी को तीन दिन की पुलिस हिरासत ⁕
  • ⁕ Yavatmal: मुलावा फाटा-सावरगाव रोड पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा, युवक का सिर 12 किमी तक टैंकर में रहा फंसा ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Nagpur

Ramtek: देवलापार थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में तीन व्यापारियों की मौत, 12 लोग घायल


नागपुर: नागपुर जिले की रामटेक तहसील अंर्तगत आने वाले देवलापार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई सड़क दुघर्टना में जबलपुर के तीन व्यापारियों की मौत सहित कुल 12 लोग घायल हुए हैं, जबकि घटना में मारे गए तीनों मृतकों की पहचान कर ली गई है.

राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 पर बाईक सवार को बचाने में वडाम्बा क्रासिंग के पास हुई बस-ट्रक-कार की भिड़ंत में संदीप सोनी, कपिल साहनी, अमित अग्रवाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि रूपचंद दिवटे, शकुंतला दिवटे,राजु चौरसिया, संजय मरस्कोल्हे, संजय यादव, संदीप करंगे, सुनील कांवरे, शिवानी पंचेश्वर, अब्दुल रफीक अब्दुल लतीफ, धनंजय चंदनबटवे सहित सितारा मंसूरी गंभीर रूप से घायल हुए हैं. 

घायलों में झारखंड, नागपुर,सिवनी सहित पारशिवनी तहसील के कालापाठा गांव के नागरिकों का समावेश है. सभी घायलों का विविध चिकित्सालयों में ईलाज शुरू है, जबकि देवलापार पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.