logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Ramtek: बाघ ने युवक पर किया हमला, घर से घसीटकर ले गया जंगल, 16 वर्षीय लड़के की हुई मौत


नागपुर: नागपुर जिले की रामटेक एवं पारशिवनी तहसील में बाघ और चीते ने आतंक मचा रखा है. अब बाघ के हमले की एक और घटना रामटेक वन परिक्षेत्र सीमा से सटे गांव बावनथडी पिंडरई बुट्टे से सामने आई है. गांव के पास बाघ ने एक 16 साल के लड़के पर हमला कर दिया. इस हमले में युवक की जान चली गई. इस घटना से गुस्साए नागरिकों ने राज्य महामार्ग जाम कर दिया.   

बावनथडी गांव निवासी सुमित पंचम पंद्रे अपने घर के पास बाडी में काम कर रहा था. इसी दौरान बाघ ने आकर पीछे से उसपर हमला कर दिया. बाघ युवक को घसीटते हुए जंगल में ले गया. इसमें लड़के की मौत हो गई. 

कुरई वन विभाग तथा नागरिकों की मदद से युवक का शव बरामद कर लिया गया है. इस घटना नाराज इलाके के नागरिकों ने मध्य प्रदेश के कुरई में राज्य महामार्ग जाम कर दिया. इससे काफी देर तक सड़क पर जाम लगा रहा.